अल्मोड़ा, जून 5 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। भाकृअनुप‑विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान की ओर से 'खेत बचाओ अभियान' के तहत ताकुला ब्लॉक के पडोलिया, मझेड़ा माफी और बामनीगढ़ गांवों में गोष्ठी हुई। निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने आदि पर जागरूक किया। यहां डॉ. बीएम पांडे, डॉ. आरके खुल्बे, डॉ. मनोज कुमार रहे। यह भी पढ़ें- किसानों को सिखाए गए प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण के गुर यह भी पढ़ें- गोबर की खाद का सब्जी की खेती में करें प्रयोग यह भी पढ़ें- हरी खाद का प्रयोग कर खेतों को बचाएं: डॉ.नवीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...