नई दिल्ली, मार्च 28 -- भारतीय सेना की मारक क्षमता को बढ़ावा देते हुए अडाणी डिफेंस ने शनिवार को सेना को 2,000 'प्रहार' लाइट मशीन गन(एलएमजी) की पहली खेप सौंप दी। इसको मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है।इस 7.62 एमएम कैलिबर वाले हथियार का निर्माण अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने ग्वालियर के बाहरी इलाके में स्थित अपने स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में किया है। सेना को एलएमजी सौंपने के लिए शनिवार को संबंधित परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक (खरीद) ए. अंबरासु तथा अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष राजवंशी और निजी कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बाद में अंबरासु ने सेना के लिए बनी एलएमजी की पहली खेप ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद राजवंशी ने पत्रकारों से कहा कि आज जिस यात्रा...