झांसी, अप्रैल 4 -- मौसम के पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ और शनिवार को अचानक मौसम बदल गया। जनपद में कुछ जगह ओले भी गिरने की सूचनाएं आई। वहीं कुछ इलाकों में आसमान में घनघोर घटाएं छा गई और बूंदाबांदी भी हुई। बदले मौसम के तेवर से किसान खासे परेशान वह नजर आए जिनकी अभी कटाई हो रही या कटी फसलें खेत में ही रखी है। मौसम शुक्रवार से ही बदला रहा और जनपद में करीब 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से देर रात हवाएं चली थी। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश ओला की संभावना जाहिर की थी। इधर शनिवार को भोर से सही मौसम में नमी रही। फिर तेज धूप कुछ देर को निकली। पर, झांसी और पारीछा में दोपहर तक ओले भी चने के बराबर गिरे। जबकि कई कस्बाई क्षेत्रों में बारिश हुई और कुछ जनपद के स्थल पर धरती सूखी ही रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.