मेरठ, मार्च 29 -- लावदा तिराहे स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में 'प्रयास-2' मल्टी इवेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत ड्राइंग, नृत्य, बैडमिंटन एवं शतरंज जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसका शुभारंभ चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन विद्यालय की छात्र परिषद की सदस्य सारिका चौहान, श्रेया, कुमकुम एवं वर्णिका काकरान ने किया। शिक्षिकाओं पूजा कौशिक, अनुराधा चौहान, इतिक्षा, दीपशिखा एवं खुशबू का विशेष योगदान रहा।

हिंद...