बिजनौर, मार्च 1 -- वर्धमान कॉलेज बिजनौर मे चल रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'प्रयास 2025-26 के तीसरे अंतिम दिन का शुभारंभ नए उत्साह और जोश के साथ हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोलो डांस, शो केसिंग व सेल्फी पॉइंट प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सभी प्रतिभागियों को समापन सत्र में प्रतीक चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन सत्र की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त शिक्षक स्नातक एमएलसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें इस प्रकार के कार्यक्रमों में खुलकर भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व का चहुमुखी विकास करना है तो मंचों से भागिए नहीं, बल्कि मज...