नई दिल्ली, जून 27 -- केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की अटकलें अब अपने चरम पर हैं। गुरुवार 25 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि अगले सप्ताह मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस संभावित फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा दो नामों की है- मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल और पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल को ऐसे समय में कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है, जब यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के 'चंदा चोरी' का मुद्दा बुरी तरह गरमाया हुआ है। सियासी गलियारों में अब यह सवाल गूंज रहा है कि क्या यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले 'प्रभु राम' (अरुण गोविल) खुद अपने चंदे की चोरी का र...