बदायूं, अप्रैल 4 -- भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। जिसमें भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव एवं प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति दिये जाने की मांग की है। प्रदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती है। हमारी पार्टी जयंती अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल कर अभियान के रूप में बूथ स्तर पर पूरे देश में मनाती है। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में बाबा साहेब के सम्मान में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां देश व प्रदेश में पेशकर राष्ट्र महानायक को सम्मान दिया गया है, लेकिन बाबा साहब के अनुयायी जब प्रशासन के पास अनुमति को जाते हैं तब प्रशासन द्वारा यह कहकर कि पूर्व में कार्यक्रम नहीं हुआ है अनुमति नहीं दी जायेगी और आवेदन निरस्त कर दिये जाते...