नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली पंचायत संघ ने मांग की है कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषणकालीन अवकाश की घोषणा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण को सामान्य स्तर पर लाया जा सकेगा। संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल वाहनों पर अचानक प्रतिबंध लगाकर प्रदूषण की समस्या का समाधान संभव नहीं है। इससे दिल्ली देहात में रहने वाले गरीब किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अवैध कब्जों पर तुरंत कार्रवाई, अवैध पार्किंग और बोर्ड हटाने, स्कूल अवकाश नीति में बदलाव करने, इलेक्ट्रिक वाहनों पर 40 फीसदी सब्सिडी व सरकारी अधिकारियों के लिए साइकिल का उपयोग अनिवार्य किए जाने जैसी मांग सरकार से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...