अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- अल्मोडा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना व मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। तय हुआ कि उदीयमान को चयन ट्रायल स्कूल स्तर पर 14-15 जुलाई, न्याय पंचायत स्तर पर 20 व 21 जुलाई, नगर पालिका, नगर निगम व ब्लॉक स्तर पर 23 से 25 व जिला स्तर पर 27 से 29 जुलाई के बीच होंगे। प्रोत्साहन कार्यक्रम चयन ट्रायल तीन अगस्त नगर पालिका व ब्लॉक स्तर पर होंगे। एडीएम युक्ता मिश्र ने प्रत्येक चयन ट्रायल की वीडियोग्राफी आदि के निर्देश दिए। सभी पात्र खिलाड़ी समय पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण khelouk.in पोर्टल पर करने को कहा। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, एसीएमओ डॉ. रंजन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Mathura News: जिला बॉस्केटबॉल के टीम चयन के ट्रायल 12 जुलाई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...