आगरा, मार्च 29 -- आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय (एफईटी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी महोत्सव प्रज्वलन 2026 का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल विभागों के शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने रोबोटिक्स, कोडिंग और जटिल इंजीनियरिंग समस्याओं के समाधान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, मुख्य वक्ता डॉ. यादवेंद्र शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुज कुमार पाराशर रहे। प्राचार्य ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का शिल्पी बताते हुए छात्रों को तकनीक का उपयोग सामाजिक कल्याण के लिए करने का आह्वान किया। संयोजक डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने कॉलेज की रचनात्मक ...