बिहारशरीफ, मार्च 26 -- 'प्यार करे या नफरत, निशांत की उपेक्षा नहीं कर सकते' नीतीश की विदाई पर बोले जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की अंतिम यात्रा पर भावुक हुए जदयू कार्यकर्ता नीरज कुमार का बड़ा ऐलान- 'जय निशांत, तय निशांत', जदयू का भविष्य अब नए हाथों में सम्राट चौधरी के सीएम बनने की अटकलों पर कहा- न हमसे सलाह ली जाएगी, न हम देंगे बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और राज्य की सत्ता से उनकी विदाई की सुगबुगाहट के बीच जनता दल यूनाइटेड ने अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने दो टूक कहा है कि बिहार जदयू का 'तीर' अब निशांत कुमार के हाथों में सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में उमड़ी लोगों की भावुक...