हल्द्वानी, मई 27 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के मेडिसिन विभाग ने बुधवार को एसटीएच के सेमिनार हॉल में एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया। इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (आईसीपी) के अकादमिक कार्यक्रम के तहत आयोजित इस लेक्चर का विषय 'मेडिसिन और रूमेटोलॉजी में पीओसीयूएस' था।मुख्य वक्ता दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक व दिल्ली रूमेटोलॉजी एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. डॉ. घनश्याम पांगती ने कहा कि प्वाइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड (पीओसीयूएस) यानी बेडसाइड अल्ट्रासाउंड एक गेम-चेंजर तकनीक है। इससे गंभीर मरीजों का बिना किसी जगह शिफ्ट किए, उसी बिस्तर पर तुरंत अल्ट्रासाउंड किया जा सकता है। इससे रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करना पड़ता और मरीज का समय बच जाता है। यह भी पढ़ें- विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस :मेडिकल कॉलेज की आईस...