नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'पेरिस फैशन वीक' में 'रैंप वॉक' किया। अभिनेत्री ने यारा शूमेकर का डिजाइन किया हुआ शानदार ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। उन्होंने इसके साथ एक क्राउन भी पहना, जिससे वह और भी खूबसूरत लग रहीं थीं। लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर बच्चन ने सोमवार को 'लोरियल पेरिस ले डेफीले' शो में रैंप वॉक किया। यह शो एफिल टॉवर और इकोले मिलिटेयर के पास प्लेस जोफ्रे में आयोजित किया गया था।ब्रांड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस की एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में लिखा था कि अपनी अहमियत जाहिर करने वाली एक रात की शुरुआत यहीं से होती है। अभिनेत्री दो दशकों से भी ज्यादा समय से कान फिल्म महोत्सव के 'रेड कार्पेट' और 'पेरिस फैशन वीक' में इस ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने 2019 में पेरिस फ...