अल्मोड़ा, जून 26 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताई। कीमतें कम करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, रिक्त पदों पर भर्ती, शहरी गारंटी योजना लागू करने, कृषि व सार्वजनिक उद्योगों में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने, साप्रदायिक दंगों, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की। यहां प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, राधा नेगी, भावना तिवारी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...