भभुआ, अप्रैल 27 -- संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी के प्रवचन से श्रद्धालु हुए भावविभोर प्राचीन हनुमान मंदिर में एक घंटे तक चला आध्यात्मिक सत्संग (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के भेकास गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार को देश के विख्यात संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के गुरुदेव राधेश्याम पांडेय के साथ मंदिर में विधिवत आरती एवं दर्शन किया और करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में रुककर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन से लाभान्वित किया। अपने प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने शास्त्रों के अनुसार मानव जीवन जीने की विशेष शैली पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- हनुमान जी का नाम लेने से मिटने लगते हैं कष्ट उन्होंने श्रीमद् भागवत एवं गीता का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर...