नई दिल्ली, मई 15 -- भोजशाला मामले पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह फैसला संवैधानिक मूल्यों के तहत नहीं है। बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद में दिए गए फैसले में एक धर्म को प्राथमिकता दी गई, जबकि दूसरे समुदाय के पूजा के अधिकारों को कमजोर किया गया। इसके अलावा, इस फैसले ने एक नया रास्ता खोल दिया है। अब कल कोई भी किसी भी पूजा स्थल की पवित्रता को चुनौती देने के लिए सामने आ सकता है।' यह भी पढ़ें- काला धुआं और भयावह मंजर, टेक महिंद्रा के चेन्नई कैंपस में लगी आग असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह और भी चिंताजनक है क्योंकि बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खुद प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के महत्व को संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर से जोड़त...