नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में जबर्दस्त सियासी बवाल देखने को मिला। विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के बड़े नेताओं ने संसद भवन के मकर द्वार से निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग मुख्यालय) की ओर पैदल मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर नेताओं को रोक दिया और भारी गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और ममता तृणमूल कांग्रेस (MTMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को हिरासत में ले लिया। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए विपक्ष अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।अखिलेश का तंज- "ज्ञानेश कुमार खुद हाथों-हाथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे" पुलिस हिरासत के दौरान बस के भीतर से मीडिया से बातचीत करते हुए ...