जयपुर, अगस्त 21 -- जयपुर के सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद और पिटाई का शिकार हुए सीजेपी के आशुतोष रांका ने टीम के साथ घटी वारदात की पूरी कहानी सुनाई। उन्होंने दावा किया है कि घटना के बाद उनकी टीम के छह-सात लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने इसे पहले से सुनियोजित हमला बताया।ये आपका मुद्दा, हम इसमें नहीं पड़ेंगे रांका के मुताबिक, पुलिस को पूरे मामले की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रांका ने दावा किया, "पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि ये आपका मुद्दा है, हम इसमें नहीं पड़ेंगे। पुलिस ने बहुत आसानी से साफ दिख रहा था कि हाथ खड़े कर दिए हैं।" हालांकि, उन्होंने कहा कि जब उनकी टीम वहां से निकल गई तो पुलिस की दो गाड़ियां अंदर जाती हुई दिख...