सतना, मई 31 -- एमपी में सतना जिले के जसो थाना अंतर्गत कलावल गांव में 21 वर्षीय युवक मनोज कुशवाहा की आत्महत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। युवक ने मौत को गले लगाने से ठीक पहले जामुन के पेड़ पर चढ़कर अपने गले में फंदा डालते हुए दो वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में रोते हुए अपनी पत्नी, सास-ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को ठहराया है। वायरल वीडियो में मृतक मनोज कुशवाहा (पिता बाबूलाल कुशवाहा) कहता नजर आ रहा है, मेरी मेहरिया (पत्नी) कोर्ट मैरिज करके 8 महीने साथ रहकर चली गई है। कहती है मर जाओ। मुझे न्याय चाहिए, वो मेरा जीवन खराब करके जा रही है। मेरी ज...