नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- परिसीमन बिल के सपोर्ट का ऐलान कर चुकी DMK और NCP (SP) को कांग्रेस और विपक्ष के तमाम नेता उन्हें मनाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि नए परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि विपक्षी दल इस विधेयक को रोकने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेंगे। इसी सिलसिले में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता अपना समर्थन बढ़ाने के लिए चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं।'पिक्चर अभी बाकी है' विपक्षी गठबंधन ने संविधान संशोधन विधेयक का मिलकर विरोध करने का फैसला किया है। इस विधेयक में महिला आरक्षण लागू करने के साथ-साथ लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों ...