'पावरप्ले में ही मैच खत्म कर दें', न्यूजीलैंड को रौंदकर संजू सैमसन ने दिया दनदनाता बयान
क्राइस्टचर्च, अक्टूबर 22 -- भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने गुरुवार को कहा कि तीन बार की विश्व चैंपियन टीम ने पावरप्ले में ही मैच को विरोधी टीम की पहुंच से दूर करने पर जोर दिया है और मौका मिलने पर वह ऐसा करने की कोशिश करती है। सैमसन ने 33 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन की तूफानी पारी खेली जिससे भारत ने यहां पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। सैमसन ने शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे भारत ने 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही 93 रन जोड़ दिए। भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।'मुझे नहीं लगता कि हम कुछ...' यह पूछे जाने पर कि अगर टारगेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.