कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता। शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधमंडल नगर आयुक्त से मिला। कहा कि सड़कें टूटी हैं। पार्कों में गंदगी और ग्रीन बेल्ट में कब्जे हैं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि जनहित की समस्याओं का समाधान कराएंगे। अनिल दीक्षित ने बताया कि सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं। गंदगी व कूड़े की जटिल समस्या का निदान हो। गर्मी को देखते हुए शहर में अधिक से अधिक प्याऊ लगवाएं जाएं। टिन शेड अथवा छतरी से छांव कराएं ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। आवारा कुत्तों के आतंक की समस्या को समाप्त करते हुए अभियान चलाकर इनको पकड़वाएं। सीसामऊ नाला उफना जाता है जिसके कारण उसके आसपास रहने वालों का जीना मुहाल होता है। यहां महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोन...