कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। नगर निगम की खाली जमीनों और पार्कों पर कब्जा कर उन्हें बेचकर माफिया करोड़ों कमाने का खेल कर रहे हैं। इसके विरोध में शनिवार को हिन्दू संगठन ने मोतीझील मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने एक खास वर्ग पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामा की बात सुनकर मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त मो. आवेश को पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की। कुछ पदाधिकारी अपर नगर आयुक्त को चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसे असफल कर दिया। शनिवार को कृष्णा तिवारी की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने कहा कि सिटी में नगर निगम की कई जगह और पार्क खाली हैं। इन पर सुनियोजित रूप से दुकान और मकान बनाकर कब्जे किए जा रहे हैं। आरोप लगाते हुए अपर नगर आयुक्त मो.आवेश खान को बताया कि जोन छह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.