नैनीताल, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड के नैनीताल में यातायात नियमों का उल्लंघन और वीआईपी कल्चर दिखाना यूपी के एक भाजपा विधायक के बेटे को महंगा पड़ गया। मालरोड पर जाम के दौरान बिना अनुमति हूटर बजाने और प्रशासन से बहस करने पर पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को सीज कर दिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल के खिलाफ की गई, जो कि इन दिनों नैनीताल घूमने आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राहुल जब मालरोड पर सफेद रंग की अपनी SUV से गुजर रहा था, तो उनकी गाड़ी भारी जाम में फंस गई। जिसके बाद उसने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी कार में लगा हूटर बजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर वाहन को रुकवाया और चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.