नई दिल्ली, जून 13 -- तमिलनाडु में टाटा की iPhone factory बंद होने की कगार पर है। भारतीय पॉल्यूशन रेगुलेटर ने आरोप लगाया है कि टाटा की आईफोन फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी ने आस-पास के खेतों के ग्राउंडवॉटर को दूषित कर दिया है और जब तक टाटा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देता, तब तक फैक्ट्री जबरन बंद करने की चेतावनी दी गई है। यह ताइवान के फॉक्सकॉन के बाद दक्षिण एशिया में ऐप्पल का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर है।गंदा पानी बना मुसीबत ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के तहत टाटा प्लांट दक्षिणी तमिलनाडु राज्य के होसुर में है और आईफोन के लिए बैक पैनल और अन्य कंपोनेंट बनाता है। प्लांट के पास के खेत मालिकों ने तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से शिकायत की थी कि कारखाने से निकलने वाला गंदा पानी उनकी जमीन और खुले कुओं को दूषित कर रहा है।सरकार ने पांच बार क...