नई दिल्ली, जनवरी 31 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक शून्य की स्थिति उत्पन्न हो गई है। महायुति की सरकार में अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बन गई हैं। हालांकि, अभी भी एक सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर एनसीपी का अध्यक्ष कौन होगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद शरद पवार गुट की तरफ से ऐसे दोनों पार्टियों के विलय के संकेत मिले थे, लेकिन सुनेत्रा के शपथ ग्रहण में सभी की अनुपस्थिति ने उस संभावना पर लगभग विराम लगा दिया है। इसी बीच मनसे चीफ राज ठाकरे ने एनसीपी अध्यक्ष पद को लेकर नेता प्रफुल्ल पटेल पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर राज ठाकरे ने लिखा, "हाल के समय में महाराष्ट्र की राजनीति में पूरी तरह से उथल-पुथल मची...