कपूरथला, अप्रैल 23 -- पाकिस्तानी नागरिक से शादी कर इस्लाम अपनाने वाली भारतीय महिला सरबजीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उसने भारत के पंजाब से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान के सिख गुरुद्वारों की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया है। सरबजीत कौर ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि पाकिस्तान में किसी भी व्यक्ति को किसी दूसरे धर्म में परिवर्तित होने के लिए मजबूर नहीं किया जाता। यह पूरी तरह से व्यक्ति की अपनी इच्छा और चुनाव पर निर्भर है।क्या है पूरा मामला? पंजाब के कपूरथला की रहने वाली 48 वर्षीय सरबजीत कौर नवंबर 2025 में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर ननकाना साहिब के दर्शन के लिए एक सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। जब यात्रा के बाद बाकी श्रद्धालु भारत लौट आए, तो सरबजीत वहीं रुक गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.