नई दिल्ली, मार्च 16 -- शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान का बांग्लादेश के हाथों इस तरह हारना ना उनके फैंस और ना ही पूर्व खिलाड़ियों को रास आया है। एक पूर्व खिलाड़ी ने तो यह भी कह दिया है कि पाकिस्तान एसोसिएट टीम बनती जा रही है, लोग उनके साथ जिम्बाब्वे जैसा बर्ताव कर रहे हैं। बता दें, तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 291 रनों का टारगेट मिला था, सलमान आगा के शतक के बावजूद पाकिस्तान इस स्कोर का पीछा नहीं कर पाया और पूरी टीम 279 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान से वनडे सीरीज जीती। यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने चुनी RCB की सबसे धाकड़ ऑल टाइम XI, इसे बताया बेस्ट इंडियन टैलेंट पाकिस्तान की इस ...