नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- लंदन में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, जिसको लेकर मोदी सरकार के मंत्री उनपर हमलावर नजर आए। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लंदन प्रोटेस्ट का वीडियो शेयर कर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में किरेन रिजिजू ने लिखा कि, 'लंदन में कांग्रेस पार्टी के झंडे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के झंडों के साथ! इन लोगों को लगता है कि लंदन में भारत विरोधी गैंग के जमावड़े देशभक्त भारतीयों को डरा देंगे।'किरेन रिजजू ने साधा निशाना बता दें कि, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने पोस्ट में जो विडियो शेयर किया, उसपर लिखा था.. 'लंदन में भारत-विरोधी सभी गैंग एक ऐसे यूट्यूबर के इशारे पर काम करते हैं, जो खुद को भारतीय बताता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।' Congress ...