धनबाद, अगस्त 15 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की जान को खतरा के मामले में सरायढेला थाना में बीसीसीएल के महाप्रबंधक सुरक्षा हफीजुल कुरैशी ने आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। आवेदन में जिक्र है कि एक टेंपो में सवार दो लागों की वार्ता सीआईएसएफ के एक जवान ने सुनी। बातचीत में बोला गया कि सीएमडी वापस आ रहा है, पांच पेटी का इंतजाम कर लो, 27 तक साफ कर देना है। कोयला पर बहुत रेड करवा रहा है। बीसीसीएल के महाप्रबंधक सुरक्षा की ओर से सरायढेला थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

आवेदन से संबंधित जानकारी आवेदन में पुलिस को बताया गया है कि सीआईएसएफ के जवान के माध्यम से सूचना मिली है कि जब जवान 12 अगस्त को टेम्पो से रात करीब 9.20 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन की ओर कोयल...