'पांच केजी आम अर्जेंट' का क्या मतलब, रिशुश्री केस में IAS संतोष मल्ल से 8 घंटे तक ED के सवाल, आज किनकी बारी?
पटना, अक्टूबर 30 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को वरिष्ठ आईएएस एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल से करीब आठ घंटे तक लंबी पूछताछ की। यह पूछताछ सुबह 11.15 बजे से शाम करीब साढ़े सात बजे तक चली। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव के रूप में संतोष मल्ल के कार्यकाल में स्वीकृत निविदाओं के मामले में पूछताछ की। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने संतोष मल्ल के वाट्सएप चैट के बारे में भी सवाल किया। पूछा गया कि पांच केजी आम अर्जेंट मैसेज का क्या मतलब है। संतोष मल्ल चैट से इनकार कर गए। आज वरीय आईएएस आनंद किशोर ईडी के समक्ष हाजिर होंगे। पूछा गया कि खास कंपनियों को सीवरेज ट्रीटमेंट, ड्रेनेज और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं के ठेके कैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.