इंदौर, अक्टूबर 16 -- 14 अक्टूबर को मेरठ की कोर्ट ने नीला ड्रम कांड की आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले पर इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मां का रिएक्शन भी सामने आया है। राजा रघुवंशी की मां ने मांग की है कि मुस्कान और साहिल की तरह ही उनके बेटे की हत्या करने वालों को भी सजा दी जाए। राजा की मां ने कहा कि जैसे सौरभ राजपूत की मां को न्याय मिला है, वैसे ही मैं भी चाहती हूं कि मुझे न्याय मिले।'पाचों को मिले मौत की सजा' राजा रघुवंशी की मां को सौरभ राजपूत की हत्या के दोषियों को फांस की सजा मिलने के बाद उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह से सौरभ के हत्यारों को मौत की सजा दी गई है, उसी तरह का मामला मेरे बेटे राजा रघुवंशी का भी है, इसलिए उनके बेटे राजा रघुवंशी के पांचों कातिलों को भी...