नई दिल्ली, जुलाई 31 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपना हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार FIR दर्ज करके और सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटाकर 'जेन जेड' की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह- आप 'जेन जेड' को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते। उन्होंने कहा कि पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें। यह भी पढ़ें- कौन हैं नेहा बोरा ? जंतर-मंतर पर 23 दिन की भूख हड़ताल कर चर्चा में आईं गुरुवार को राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनक...