सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित कमला बालिका विद्यालय में गुरुवार को भूकंप आपदा से बचाव के लिए जिला स्तरीय मॉक ड्रिल कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर सात चरणों की प्रस्तुति आपदा प्रशिक्षक नित्यानंद सिंह की देखरेख में बच्चों द्वारा की गई। बताया गया कि भूकंप आने की कोई पूर्व सूचना नहीं देती, ऐसी स्थिति में हम अभ्यास के माध्यम से अपने को तैयार रखेंगे तो निश्चित ही भूकंप के आने पर अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। ' आपदा पूर्व करें तैयारी आपदा नहीं पड़ेगी भारी' इसको ध्यान में रखते हुए आपदा प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को भूकंप आने से पूर्व हमें क्या करना है ,भूकंप के दौरान क्या करना है और भूकंप के पश्चात क्या करें, इन तीनों परिस्थितियों में क्या करें क्या ना करें से बच्चों को भली भांति ...