कोरबा, मई 3 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा के भीतर कथित तौर पर उभरे एक विवाद ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। बाकिमोंगरा क्षेत्र से सामने आए इस मामले में एक भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी की पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बोरिंग कराने के बदले शराब, मुर्गा और 20 हजार रुपये की मांग की गई। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।बोरिंग के लिए मांगी गई रिश्वत बताया जा रहा है कि यह मामला कटाईनार वार्ड क्रमांक 14 का है। समाजसेविका और भाजपा नेत्री डिंकी कौर ने एक वीडियो जारी कर पार्षद रम्भा कंवर पर सीधे आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वार्ड में बोरिंग के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद काम नहीं किया गया और उनसे अवैध मांगें रखी गईं। यह भी प...