नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- तमिलनाडु में शुक्रवार को मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक से सत्तारूढ़ टीवीके गठबंधन और विपक्षी डीएमके ने वॉकआउट कर दिया। दोनों दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। यह बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बुलाई थी, जिसमें मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन पर चर्चा की जा रही थी। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रोटेस्ट, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी तमिलनाडु सरकार के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा कि TVK शुरू से ही इस प्रक्रिया का विरोध कर रही है। उनका दावा है कि अगर यह प्रक्रिया नहीं होती तो 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 234 में से 160 से ज्यादा सीटें जीत सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में बड़े...