घाटशिला, फरवरी 27 -- जादूगोड़ा। यूसील की ओर से 16-28 फरवरी तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा गुरुवार को यूसील की डी-टाइप आवासीय कॉलोनी, भाटिन, टीलाईटांड स्कूल पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत यूसील के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार के पिता रामा सिंह (70) ने पहले पौधा रोपण को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्ध व स्वच्छ रहे, इसे लेकर पौधरोपण अहम है। उन्होंने यूसील के स्वच्छता अभियान को सराहा। वहीं, स्कूली बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए कंपनी की ओर से भाटिन, टीलाइटांड़ के स्कूली बच्चों के बीच हैंडवाश, ब्लीचिंग पाउडर, झाड़ू वितरण किया गया। मौके पर यूसील के सीएसआर अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य, प्रतीक, मनोज हेंब्रम, अशोक रथ समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.