नैनीताल, मई 16 -- नैनीताल, संवाददाता। आगामी पर्यटन सीजन और कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने नैनीताल और भवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मांग के अनुसार पंपों पर ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में पूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के सेल्स ऑफिसर भारत जोशी ने किया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिष्ट ने आईओसी के सेल्स ऑफिसर को निर्देश दिए, कि सीजन में पर्यटकों की अधिक आवाजाही के मद्देनजर सभी पंपों पर मांग के अनुसार ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी कंपनी को भेजे गए इंडेंट के अ...