नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल 'परीक्षा पे चर्चा' ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। दरअसल 'परीक्षा पे चर्चा' में शामिल होने के लिए तीन करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें सबसे बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। छात्रों के अलावा शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बड़ी तादाद में अपना पंजीकरण कराया है। गौरतलब है कि 'परीक्षा पे चर्चा' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा-संबंधित तनाव, तैयारी, सीख एवं मानसिक दृष्टिकोण पर संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री का यह संवाद छात्रों परीक्षा के भय से मुक्त करने और परीक्षा को सकारात्मक रूप से देखने के लिए आयोजित किया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस साल भी संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब तीन करोड़ क...