रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। बोर्ड परीक्षाओं के निकट आते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में स्वाभाविक रूप से उत्सुकता और चिंता दोनों बढ़ जाती हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा को जीवन की अंतिम मंजिल समझने की भूल न करें। यह केवल आपके शैक्षिक जीवन का एक चरण है, जो आपको अगले लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है। ये सभी बातें शिक्षाविदों ने कहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के अनेक अवसर मिलते हैं। बोर्ड परीक्षा उनमें से एक है, सम्पूर्ण जीवन नहीं। अनावश्यक दबाव और भय विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी को लेकर कमजोर कर देता है। शांत मन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही आपकी वास्तविक शक्ति हैं। घबराहट से दूर रहें। विद्यार्थियों को स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए। अभिभावकों को परीक्षा के समय बच्चों पर अंकों का अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। उनकी तुलना अन्य विद्या...