मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। 'परीक्षाओं में धाँधली और रोज़गार का बढ़ता संकट' विषय पर नौजवान भारत सभा ने शनिवार को सहादतपुरा में परिचर्चा का आयोजन किया। सभा के लोगों ने नीट परीक्षा लीक मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग किया। सभा के प्रसेन ने कहा कि सरकार हर बार दोषियों को कड़ी सज़ा देने और पारदर्शी परीक्षा करवाने का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन अगली परीक्षा में फिर वही खेल दुहराया जाता है। आँकड़ों के मुताबिक़ पिछले 8 सालों में 89 से ज़्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। कहा कि हर परीक्षा में पेपर लीक होने कारण पेपर छापने वाले निजी कॉन्ट्रेक्टर, शिक्षा माफ़िया और नेताओं की मिलीभगत है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लिक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार का फूंका पुतला साथ ही वर्तमान समय में रोज़गार के बढ़ते संकट पर चर्चा के दौरान ...