'परिसीमन बिल का समर्थन करना BJP से गठबंधन करना नहीं', NDA में शामिल होने पर DMK ने साफ की तस्वीर
नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- संसद के विशेष सत्र में लाए जा रहे संशोधित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को समर्थन देने के फैसले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के हमलों का डीएमके ने तीखा जवाब दिया है। डीएमके की वरिष्ठ सांसद कनिमोझी ने शनिवार को उन अटकलों और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि इस विधेयक का समर्थन करने का मतलब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करना है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कनिमोझी ने कांग्रेस और वाम दलों को उनका पुराना रिकॉर्ड याद दिलाया। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा, "कई पार्टियां यह सवाल उठा रही हैं कि किसी खास विधेयक का समर्थन करने का मतलब भाजपा के साथ गठबंधन करना है। इन्हीं पार्टियों ने तब भाजपा का समर्थन किया था, जब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.