घाटशिला, अप्रैल 7 -- घाटशिला, संवाददाता। संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के सभागार में सोमवार को नए छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए 'परिचय एवं दिशा-निर्देशन' कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने मधुर स्वागत गान और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने सभी नवागत अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया। उप-प्राचार्य अनुप कुमार पटनायक ने विद्यालय की उपलब्धियों, सुविधाओं और नए बच्चों के लिए आवश्यक नियमों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया। शैक्षणिक सत्र की प्रभारी संध्या मिश्रा ने आगामी पाठ्यक्रम पर प्रकाश डाला, वहीं अनुशासन प्रभारी इंद्र कुमार राय ने संस्था में अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए अभिभावकों को इसकी विस्तृत जानकारी दी।अभिभावकों की सुविधा के लिए क्रमशः 9-10 व 6-8 को-ऑर्डि...