भभुआ, मई 4 -- मानव व जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य, उत्पादन, पर्यावरण पर पड़ता है प्रतिकूल असर फसल अवशेष प्रबंधन को ले कृषि विज्ञान केंद्र ने कृषि सलाहकार को दिया प्रशिक्षण (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित 35 किसान सलाहकारों को कृषि विज्ञान केंद्र के भभुआ स्थित उपकेंद्र में सोमवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह द्वारा कृषि सलाहकार को विस्तृत रूप से फसल अवशेष प्रबंधन पर जानकारी दी गई। इसमें लोगों को बताया गया है कि फसल अवशेष को जलाने से काफी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि एक टन पुआल को जलाने से 3 किलोग्राम पार्टिकुलेट मैटर, 60 किलोग्राम कार्बन मोनोऑक्साइड, 1460 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड, 199 किलोग्राम राख, 2 किलोग्राम सल्फर डाइऑक्साइड निकलता है। यह भी प...