नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। सीएम ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी के नेताओं को हर चीज में राजनीति चाहिए होती है। सीएम ने कहा 'ये वे लोग हैं जिन्हें हर चीज में राजनीति चाहिए। ऐसे लोगों के बारे में बात करते हुए भी मुझे शर्म महसूस होती है। वे 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं, क्या मैं आपको दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) के आंकड़े बताऊं कि वह कितने घाटे में चल रही है? उस पर 99,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।' उन्होंने कहा 'अगर कहीं मर्डर हो गया या कहीं कोई दंगा होता था, तो केजरीवाल तुरंत 1 करोड़ रुपये का चेक लेकर वहां पहुंच जाते थे ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिले और अगले ...