नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- अमेरिका में पति खोजने का तरीका अब डेटिंग ऐप से आगे निकल चुका है। नॉर्थ कैरोलिना के शार्लेट में रहने वाली 36 साल की एरिन पैटरसन ने सोशल मीडिया पर एक गूगल फॉर्म शेयर कर पति के लिए आवेदन मांगे हैं। उन्होंने इसे अपनी प्रोफाइल पर पिन भी कर दिया। नतीजा यह रहा कि 240 से ज्यादा पुरुषों ने फॉर्म भरकर दिलचस्पी दिखाई है। फॉर्म में उन्होंने साफ लिखा है कि वह एक अच्छे दिखने वाले, समझदार, दयालु, वफादार और उदार आदमी से मिलना चाहती हैं। साथ ही वह ऐसा व्यक्ति ढूंढ रही हैं, जो कॉफी या डिनर पर मिलने, अच्छी बातचीत करने और यह देखने में रुचि रखता हो कि आगे रिश्ता कहां तक जाता है। पैटरसन ने यह भी साफ किया है कि वह बिना किसी उलझन के अपनी उम्मीदें सामने रखना चाहती हैं, ताकि दोनों पक्ष एक-दूसरे को समझ सकें।फॉर्म बनाने का फैसला क्यों? पैटरसन...