गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला इकाई की बैठक शनिवार को कुचायकोट प्रखंड के बिंदवलिया स्थित आवासीय परिसर में जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित 'पटना चलो' अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान पार्टी नेता उपेंद्र पासवान और संजय पासवान ने बताया कि गोपालगंज से दर्जनों गाड़ियों का काफिला पटना के लिए रवाना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक हजार से अधिक कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। बैठक में निलेश मिश्र, अमित तिवारी, बलिराम दुबे, शिबू शरण व ज्ञानचंद प्रसाद, अंशु कुमार मिश्र, जय प्रताप सिंह, मंजीत त्रिपाठी और अमित कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...