वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। बौद्धायन सोसाइटी की तरफ से 15 दिवसीय 'पंडित वासुदेव द्विवेदी स्मृति गानमाला' प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि शरदिन्दु कुमार तिवारी ने संस्कृत के महत्व एवं पं. वासुदेव द्विवेदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी ने संस्कृत की जीवनोपयोगिता पर विचार रखे। अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य नन्दिता शास्त्री ने व्यावहारिक संस्कृत पर बल दिया। संस्था के अध्यक्ष प्रो. श्रद्धानंद ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक डॉ. मंजरी पाण्डेय ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष नवल किशोर गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन डॉ. सरोज पाण्डेय ने किया। कुमार सौरव ने आभार व्यक्त किया।...