गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। 'पंडिताइन की लव स्टोरी' नामक टाइटल से बन रही एक फिल्म को लेकर अभिनेता सोमलाल यादव, सपा नेत्री काजल निषाद के पति संजय निषाद तथा रविन्द्र निषाद और राम सज्जन निषाद के खिलाफ कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोला बाजार थाना क्षेत्र के डाड़ी बाजार निवासी शिकायतकर्ता हर्ष मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने वैमनस्य फैलाने की धारा में यह मुकदमा किया है।

शिकायतकर्ता का आरोप पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में हर्ष मिश्रा ने बताया कि समाज में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ब्राह्मणों के नाम का गलत उपयोग कर फिल्म बना रहे हैं,जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि इससे पहले भी एक फिल्म के निर्माण का विरोध किया गया था, जिसे बाद में रोक दिया गया था। आरोप है कि संजय निषाद, रविंद्र निषाद, रामसज्...