भागलपुर, अगस्त 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के सभी जन प्रतिनिधियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शनिवार को टाउन हॉल में एक दिवसीय 'पंच सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में डीएम, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, डीडीसी सहित सभी प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य, सभी मुखिया, पंसस तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार-कर्तव्य एवं जीरामजी योजना के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा एक जुलाई 2026 से मनरेगा योजना के स्थान पर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 यानी वीबी-जी राम जी लागू हो गया है। जिसका क्रियान्वयन राज्य एवं जिले में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वीबी-जी-रामजी से होगा गांवों का तेजी से विकास ग्रामीण भारत के सुदृढ़ विकास में ...